Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव केसेस में कुछ कमी आई है। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, आज शाम 07:30 बजे की कोरोना बुलेटिन में 3626 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 187, बागेश्वर ज़िले से 215, चमोली ज़िले से 238, चम्पावत ज़िले से 48, देहरादून ज़िले से 699, हरिद्वार ज़िले से 535, नैनीताल ज़िले से 555, पौड़ी ज़िले से 177, पिथौरागढ़ ज़िले से 178, रुद्रप्रयाग ज़िले से 193, टिहरी ज़िले से 129, उधमसिंह नगर ज़िले से 383 व उत्तरकाशी ज़िले से 89 संक्रमित मरीज़ पाए गए है। वहीँ आज स्वास्थ हुए मरीज़ों की संख्या 8731 रही। साथ ही उत्तराखंड राज्य में आज 70 मौतें हुई है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: प्रदेश में कुछ IAS व PCS अधिकारियों में हुआ फेरबदल

