Please Share
UAE के बाद प्रधानमंत्री बहरीन पहुंचे और मोदी ने कहा, यह दोनों देशों के बीच करीबी दोस्ती का चिन्ह है। बहरीन के राजा हमाद बिन इसा अल खलीफा के साथ बैठक से पहले पीएम मोदी ने बहरीन नेशनल स्टेडियम में एक कार्यक्रम के माध्यम से 15 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहरीन के सम्मान ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित किया गया।

