Please Share
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक सेब भरने के लिए त्राल लाया गया था पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर में ट्रक और ट्रक ड्राइवर पर हमले की कई घटनाएं सामने आई थी। इससे पहले 28 अक्टूबर की रात को आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले में एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल कश्मीर दौरे से एक दिन पहले हुई आतंकवादियों ने इससे पहले शोपियां में दो ट्रक चालकों की हत्या कर दी थी।

