वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार से दुखी युवक ने खाया जहर, एक शख्स को पड़ा दिल का दौरा

Please Share

नई दिल्ली: बुधवार को खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों भारत की हार से यूं तो पूरा देश दुखी है, लेकिन ओडिशा में एक युवक इस कदर दुखी हुआ कि उसने अपनी जान देने का ही मन बना लिया और जहर खा लिया। ओडिशा के कालाहांडी में धरमगढ़ के युवक ने भारत की हार के बाद जहर खा लिया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है और वह खतरे से बाहर है।

वहीं, बिहार में भी क्रिकेट मैच को लेकर कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशनगंज में एक शख्स को मैच देखने के दौरान हार्ट अटैक आ गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने बताया कि वह मैच देख रहे थे इसी दौरान उत्तेजित हो गए, शायद उन्हें शॉक लगा था।