Please Share
खटीमा: उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में एक शिक्षक की बर्बरता की घटना सामने आई है। जहाँ एक शिक्षक ने 5 वर्षीया मासूम को इनती बेहरमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व लोहिया हेड के प्राइवेट स्कूल में कक्षा 2 में पढने वाला नैतिक आर्या को टीचर ने बेरहमी से पीटा था, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनो ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसके बाद आज इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। वहीँ इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

