सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे रुद्रप्रयाग, आज जायेंगे चमोली

Please Share

रुद्रप्रयाग: सुपरस्टार रजनीकांत शुक्रवार देर रात रुद्रप्रयाग पहुंचे। वे यहां सुमेरपुर में स्थित एक निजी होटल में रुके थे। सुबह जैसे ही स्थानीय प्रशंसको को उनके होटल में ठहरने की सूचना मिली, तो भारी संख्या में उनके प्रशंसक होटल पहुंचे, जहां पहले से सुरक्षा के कडे इंतेजाम किये हुए थे और किसी को होटल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। यहां तक कि उन्होने मीडिया से मुलाकात करने के लिए भी साफ मना कर दिया। बताया जा रहा है कि वे आज चमोली के दौरे पर रहेंगे। होटल से निकलते समय पहले तो उन्होने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकारा और फिर अपने वाहन में ही चन्द समय के लिए प्रशंसको से मिले। इस दौरान स्थानीय प्रशंसकों द्वारा उन्हें माला पहनाई गयी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना भी की गयी।

Leave a Reply