Please Share
पिथौरागढ़: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चीन और नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नेपाल को जोड़ने वाले सभी पुलों पर हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगाह रखी जा रही है और उनकी गहन तलाशी ली जा रही है । सीमाओं के सुरक्षा के लिए आईटीबीपी,एसएसबी और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबलों की अलग अलग टीमें कॉम्बिंग अभियान चला रही है। गणतंत्र दिवस पर कोई असमाजिक तत्व सीमा पार से यहाँ ना आ पाय इस बात का खास खयाल रखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा में कोई भी कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।
