सोनिया ने छोड़ी बैठक, कहा- मैं और राहुल अध्यक्ष पद की प्रकिया का हिस्सा नहीं हो सकते

Please Share

नई दिल्‍ली: राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद अभी तक कांग्रेस पार्टी को नया प्रमुख नहीं मिल पाया है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है।वहीँ सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को बीच में ही छोड़कर बाहर आ गई।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष के चयन के मामले में वह और राहुल गांधी परामर्श प्रक्रिया का हिस्‍सा नहीं हैं इसलिए बैठक से बाहर हैं। बैठक में कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष चुन लेगी या राहुल गांधी के उत्तराधिकारी की तलाश अभी लंबी खिंचेगी इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।