Please Share
उत्तरकाशी: देवस्थानम/श्राइन बोर्ड विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों का प्रदर्शन जारी है। तीर्थ पुरोहितों का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। तीर्थ पुरोहितो का कहना है कि, उन्हें जनता व जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिल रहा है। उनकी मांगों को अन्देखा किया जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि, जब तक सरकार देवस्थानम विधेयक को वापस नहीं लेती है, तब तक चारों धामों के तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि इसे वापस नहीं लिया जाता है तो यह आंदोलन उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
