उत्तराखंड: शीतलहर के चलते इन जिलों में कल रहेगी छुट्टी

Please Share

हरिद्वार/नैनीताल: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी के बाद समूचे प्रदेश में ठण्ड बढ़ गई है। वहीँ मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरा छाया हुआ। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने फिलहाल इससे रहत के आसार नहीं मिलने की आशंका जताई है। शीतलहर के अलर्ट के चलते नैनीताल और हरिद्वार जिले में कल शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।