Please Share
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर महाराष्ट्र नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज च्वाहाण, बालासाहेब थोराट और नसीम खान मौजूद हैं। इसके पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणगोपाल और मल्लिकार्जुन खडगे के साथ कांग्रेस मुख्यालय पर बैठक चल रही थी। इस बैठक में बालासाहेब थोराट, पृथ्वीराज चव्हाण और नसीम खान मौजूद थे। कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बाद शिवसेना नेता संजय राउत एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।

