विडियो वायरल: शहनाज गिल ने गोवा बीच पर किया जोरदार डांस, बटोरी सुर्खियाँ

Please Share

मुंबई: बिग बॉस खत्म होने के बाद भी शहनाज गिल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ  रोमांटिक डांस वीडियो शेयर कर फैंस का ध्यान खींचती हैं तो अब उनका एक टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है । बिग बॉस 13 ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। शो के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला, असिम रियाज और शहनाज गिल ने भी दर्शकों का जमकर ध्यान खींचा। बिग बॉस 13 खत्म हो गया है लेकिन शो के प्रतिभागी अब भी छाए हुए हैं। शहनाज गिल का एक टिक-टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सिडनाज के फैन क्लब से शेयर किया गया है। दरअसल शहनाज इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के गाने गोवा बीच पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Leave a Reply