शाहीन बाग में फिर युवक ने दागीं ताबड़तोड़ गोलियां, हिरासत में बोला..

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को हिरासत में लिया है। शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाला शख्स ने अपना नाम कपिल गुर्जर बताया है और दल्लूपुरा गाँव (नोएडा की सीमा के पास) निवासी बताया है। पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि ‘इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’ शाहीन बाग इलाके में गोली चलाने वाला शख्स जयश्री राम के नारे लगा रहा था।  बताया जा रहा है कि कपिल दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है।