Please Share
देहरादून: पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ 61 बटालियन के जवान हेमराज मीणा का अस्थि कलश आज हरिद्वार पहुंचा। जहां विधि-विधान से उनका अस्थि विसर्जन किया गया। हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड में विधि विधान से उनका अस्थि विसर्जन किया गया। बड़े भाई देवलाल मीणा, बेटा अजय मीणा, भतीजा मोनू, भाभी उच्चाबाई व अन्य परिजन अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे।
हेमराज मीणा राजस्थान के कोटा स्थित बिनोद कलां के रहने वाले थे। शहीद हेमराज अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़कर गए हैं। बेटी को 14 फरवरी की शाम को फोन आया कि उनके पिता जम्मू कश्मीर में हुए हमले में शहीद हो गए हैं। शहीद के परिवार ने कहा कि इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

