स्कूल की छत और दीवार ढहने से 2 बच्चों की मौत, 3 घायल

Please Share

नई दिल्ली: नोएडा की सलारपुर कॉलोनी स्थित खजान मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छत और दीवार सोमवार सुबह ढह गई। दीवार ढहने दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच छात्र-छात्राएं घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक स्कूल के अंदर निर्माण चल रहा था। पीछे मिट्टी से मिट्टी भराई हो रही थी। मिट्टी का दबाव पड़ने पर दीवार गिर गई। इसमे 5 बच्चे दब गए। इसमे 2 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि गंभीर रूप से तीन घायलों का नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा कई बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां बचाव और राहत कार्य में लगी हुई हैं।