Please Share
मसूरी: सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को धूम धाम से मनाया गया। वहीँ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी को भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेसीयों ने इंदिरा गाँधी की प्रतिमा पर फूलों की माला अर्पित की। वहीँ सरदार पटेल की फोटो पर फूल मालायें चढ़ा कर उनके बताये मार्गों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इसके साथ ही पटेल को याद् कर कहा की उनके द्वारा देश के सभी राज्यों का सरकार में विलय करने पर उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।
