संजय राउत ने वापस लिया ‘डॉन करीम लाला और इंदिरा गांधी’ वाला बयान

Please Share

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने ‘इंदिरा गांधी मुंबई जाकर (अंडरवर्ल्ड डॉन) करीम लाला से मुलाकात किया करती थीं’ वाले बयान को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के हमारे मित्रों को बुरा नहीं मानना चाहिए। अगर किसी को लगता है कि मेरे बयान से इंदिरा गांधी की छवि धूमिल हुई है, या किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं अपना बयान वापस लेता हूं।”

संजय राउत ने बुधवार को दावा किया था कि, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुंबई में पुराने डॉन करीम लाला से मिलने आती थीं। संजय राउत ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के दिनों को याद करते हुए कहा कि, दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और शरद शेट्टी जैसे गैंगस्टर महानगर और आस-पास के क्षेत्रों पर नियंत्रण रखते थे।