जवान हर्ष सिंह नेगी को रुद्रप्रयाग में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Please Share

रुद्रप्रयाग:  रुद्रप्रयाग के एक जवान की आज उनके पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। यह जवान बीएसएफ में कार्यरत थे, और 25 वीं बटालियन छावला कैम्प न्यू दिल्ली में तैनात थे। रुद्रप्रयाग के चवींथ बीरों के रहने वाले हेड कांस्टेबल हर्ष सिंह नेगी ने  बीमारी के बाद अस्पताल में दम तोड़ा था। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रुद्रप्रयाग लाया गया था।