मसूरी: इन दिनों पहाडों की रानी मसूरी में जमकर बर्फबारी हो रही हैं। जिससे एक बार फिर स्थानीय लोगो के चेहरे खिल गए। वही मसूरी में मौजूद पर्यटक बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे है। पर्यटकों का कहना है कि हमने पहली बार बर्फवारी होती देखी जो की हमारा सपना आज पूरा हो गया है। वंही उन्होंने कहा बर्फ के ऊपर पाला गिरने से सड़क पर गाडियां फिसल रही है। उन्होंने कहा कोई भी यंहा किसी भी प्रकार का स्टंट ना करें। मसूरी में हुई बर्फबारी के कारण सुबह के समय सडक पर बर्फबारी के बाद पाला जमने के कारण यातायात में खासी परेषानी होने से लोगो को दिक्कतो का सामना करना पडा। वंही दूसरी ओर भारी बर्फबारी होने से मसूरी धनोल्टी मार्ग सुवाखोली केम्पटी मार्ग और कपलानी के पास एक बार फिर मार्ग बंद हो गया। जिससे ग्रामीणों के साथ पर्यटकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
सैलानियों को खूब लुभा रही मसूरी,पर्यटक जमकर उठा रहे बर्फबारी का लुत्फ
Please Share
