सड़क चौड़ीकरण में हुये कटान से ग्रामीणों में भय, जिलाधिकारी ने दिया आश्वाशन…

Please Share

पिथौरागढ़: जनपद में इन दिनों आल वैदर रोड का निर्माण हो रहा है। यहां सड़क चौडीकरण में हुये कटान को लेकर इग्यारदेवी गांव को लोगों में भय बना हुआ है। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए हुए कटान के कारण बारिश आने पर भूस्खलन का खतरा बन गया है।

स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग और जिलाधिकारी से इस ओर ऐतिहाद कदम उठाने और मजबूत दिवार लगाने की लगातार अपील की जा रही है। ग्रामीणों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने इस इलाके का दौरा किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वाशन देते हुए कहा कि ऑल वैदर रोड निर्माण के कारण हुये कटान में उनके घरों को कोई खतरा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि विभाग को मानकों के हिसाब से मजबूत दिवार बनाने के निर्देश दिए जा चुके है।