Please Share
मसूरी: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के मित्र संजय नारंग के मसूरी स्थित भवन के एक बार फिर ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हो गया है। आपको बता दें कि, संजय नारंग के विवादित भवन डहलिया बैंक के कुछ हिस्से का ध्वस्तीकरण का कार्य सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार पूर्व में भी हो चूका है।
लंढौर कैंट के सीईओ जाकिर हुसेन ने कहा कि, हाईकोर्ट से 10 जनवरी को आदेश मिल गए थे कि, यदि 3 माह तक संजय नारंग को स्टे नही मिलता है, तो ध्वस्तीकरण का कार्य किया जा सकता है। उन ही आदेशों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
