Please Share
गांधीनगर : गुजरात में छठी बार फिर सरकार बनाने के लिए विजय रुपाणी की ताजपोशी आज साढ़े ग्यारह बजे होगी। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में रोड शो कर सपथ ग्रहण समारोह को एक अलग रूप दे दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रुपाणी की कैबिनेट में 30 मंत्री सपथ लेंगे। जिसमें पुराने मंत्रियों के साथ नए चेहरे भी शामिल होंगे। साथ ही समारोह में 200 संत भी हिस्सा लेंगे। गांधीनगर के हेलीपेड पर तैयारियां पूरी हो गयी है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पार्टी अध्य्क्ष अमित शाह समेत पार्टी के नेताओं का मजमा लगेगा।

