सड़क हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा युवक

Please Share

मसूरी: सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सोमवार दोपहर मसूरी के कंपनी गार्डन, हाथी पांव रोड पर एक स्कूटी सवार युवक अनियंत्रित होकर 50 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरा।
मसूरी थाने के सब इंस्पेक्टर केएन पुरोहित ने बताया कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे स्थानीय अस्पताल से रेफर कर दून के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम अमन बोरा है। जो देहरादून के रायपुर का रहने वाला है।

Leave a Reply