ऋषिकेश : लक्ष्मण झूला के पास होटल में लगी भीषण आग, मचा हडकंप

Please Share

देहरादून: प्रदेश की देवनगरी ऋषिकेश में शुक्रवार सुबह लक्ष्मण झूला थाने के समीप स्थित एक होटल के ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक है कि ऊपर की मंजिल पूरी तरह से चपेट में आ गई।

पुलिस के अनुसार, ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला रेजिडेंसी होटल में आज सुबह आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्‍थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। हलांकि, अभी जान मान के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।