देहरादून: थाना राजपुर के अंतर्गत वादी कार्तिक पुत्र राकेश गुप्ता निवासी संजय मार्ग, पटेलनगर मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश ने बीते मंगलवार को थाना हाजा आकर लिखित तहरीर दी कि, उसके पिताजी राकेश गुप्ता की महिला मित्र समर जहाँ, जोकि पेसिफिक गोल्फ एस्टेट के पास सहस्त्रधारा रोड में एक फ्लैट में किराए में रहती है, उसको करीब 8:45 बजे रात्रि कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी। उपचार हेतु महिला को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उक्त तहरीर के प्राप्त होने पर थाना हाजा पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 72/19 धारा 302 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों की तलाश और विवेचना जारी है। अभियुक्त गणों की गिरफ़्तारी हेतु बनाई गई टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है और संदिग्धों/परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
देहरादून: महिला की गोली मारकर हत्या, अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस
Please Share

