ब्रेकिंग: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

Please Share

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, AIIMS में अंतिम सांस ली। उनके निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

बता दें कि जेटली 9 अगस्त से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती थे। शुक्रवार को जेटली की हालत बिगड़ गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को उनका डायलिसिस किया गया था। शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती एम्स पहुंची थीं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई वरिष्ठ नेता जेटली को देखने एम्स जा चुके हैं।