मसूरी: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार की सदस्य मंजु दिलेर मसूरी पंहुची। उन्होने नगर पालिका परिषद के सभागार में उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में मसूरी के सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुई।
आयोग की सदस्य मंजु दिलेर ने बैठक लेते हुये सभी सफाई कर्मचारियों को खुलकर अपनी बात रखने को कहा और कहा कि यदि उन्हे अधिकारियों के सम्मुख अपनी समस्या रखने में कोई संकोच है तो वह अधिकारियों को बैठक से बाहर रख सकती है। बैठक में सफाई कर्मचारियों ने पीएफ, एैरियर, आवासीय स्वास्थ्य और पदोन्नति से जुडी कई समस्याओं से अवगत करवाया, जिस पर उन्होने अधिशासी अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के आदेश दिये।
उन्होने कर्मचारियों को अवगत करवाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के हित के लिये कई योजनाये चला रहे हैं। जिसका हर सफाई कर्मियों को फायदा लेना चाहिये। वहीं सफाई नायक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि, आयोग की सदस्या के आने से सफाई कर्मचारियों में खासा उत्साह है। कर्मचारियों ने अपनी मौलिक समस्यायें उनके सामने रखी, जिसके शीघ्र निराकरण का आदेश उन्होने पालिका को दिए हैं।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दिए अधिकारीयों को आदेश
Please Share
