राम मंदिर बनने तक जारी रहेगा आंदोलन: आरएसएस

Please Share

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का आज ग्वालियर में समापन हुआ। इस अवसर पर आरएसएस सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने राम मंदिर मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भरोसा जताया।
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सह कार्यवाह भैयाजी जोशी ने राम मंदिर पर कहा कि 1980-90 से जो आंदोलन चल रहा है, जब कर मंदिर पूरा नहीं होगा तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। हम न्यायालय से अपेक्षा करते हैं कि शीघ्रता से इसके संदर्भ में फैसला दे।
उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि सत्ता में बैठे हुए लोगों को अभी राम मंदिर का विरोध नहीं है। उनकी प्रतिबद्धता को लेकर हमारे मन में कोई शंका नहीं है।