Please Share
अल्मोड़ा: राफेल डील को लेकर कांगेस ने मोदी सरकार पर हमला तेज कर दिया है। फ्रांस के साथ हुई डील को रक्षा सौदे का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कटघरे में खड़ा किया।
मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने राफेल डील में प्राईवेट पूंजीपती को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए, मोदी सरकार से पूछा कि 526 करोड़ का विमान 1670 करोड़ का कैसे हो गया। प्रदीप टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसद को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री संसद में सही तथ्य नहीं रख रहे हैं। वहीं प्रदीप टम्टा ने कहा कि मोदी सरकार को राफेल मुद्दे पर घेरने के लिए कांग्रेस घर-घर जाकर मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचायेगी।
