प्याला स्टेशन के पास तेलंगाना एक्सप्रेस की बोगी में लगी भीषण आग

Please Share

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में प्याला स्टेशन के पास तेलंगाना एक्सप्रेस की बोगी में गुरुवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं  आपको बता दे की ब्रेक बाइंडिंग में तेज आग और धुएं के कारण ट्रेन को प्याला स्टेशन के पास रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार ब्रेक बाइंडिंग की आग दो कोचों तक पहुंच गई थी। जिसके बाद मौके पर ही इन्हें खाली कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस बीच ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।