Please Share
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों पर सोमवार को पेट्रोल बम फेंक दिया लेकिन इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, यह बम सोमवार की शाम पुलवामा के नेवा में सीआरपीएफ के बंकर की तरफ फेंका गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। इससे पहले शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए।

