EU सांसदों के कश्मीर दौरे के बीच पुलवामा में आतंकी हमला, परीक्षा केंद्र पर जवानों को बनाया निशाना

Please Share

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक एग्जाम सेंटर के बाहर तैनात सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने 6-7 राउंड फायरिंग की। इस हमले में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आपको बता दे कि 24 घंटे में यह दूसरी घटना है। सोमवार को सोपोर में बस स्टैंड के पास ग्रेनेड हमला हुआ था। खबरों के मुताबिक, आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका था। इस हमले में 19 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।