प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत योजना को बताया मील का पत्थर, कहा- इससे 50 लाख नागरिकों ने निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया

Please Share

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना को स्वस्थ भारत की दिशा में मील का पत्थर बताया है। नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इस योजना से एक वर्ष में लगभग 50 लाख से अधिक नागरिकों ने निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट अकाउंट में लिखा कि स्वस्थ भारत सृजित करने की यात्रा में आयुष्मान भारत योजना मील का पत्थर हैं। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है कि एक वर्ष में 50 लाख नागरिकों ने निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया। इसका श्रेय आुयष्मान भारत योजना को जाता है।