यातायात नियमों का पालन करने वालों को पुलिस ने दिया सर्टिफिकेट

Please Share

रानीखेत : रानीखेत पुलिस ने एक अलग पहल शुरू की है । शनिवार को रानीखेत के गांधी चौक पर कोतवाली पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने वाले 30 लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस के द्वारा जो सर्टिफिकेट दिया गया है उसमें  लिखा था “मैं अल्मोड़ा हूँ”। नगर कोतवाल सुरेश जोशी ने बताया कि शहर में आगे भी इस तरह के कार्यक्रम पुलिस आयोजित  किये जायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।  28 लोगो को यह प्रमाणपत्र दिये गये, जिनमें 25 पुरुष व 3 महिलायें थी।

कोतवाल सुरेश जोशी ने कहा कि हम चालान कर दण्डित करते हैं व उन लोगों का सम्मान भी करेंगे जो कानून का पालन करते हैं। इस मौके पर पुलिस ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ के रानीखेत संवादाता नंद किशोर गर्ग को भी सम्मानित किया। 

Leave a Reply