पीएम मोदी आज शाम 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

Please Share

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। उन्होने अपने ट्वीट में लिखा है ” वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देश वासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।”

एएफपी के अनुसार कोरोनोयरस महामारी से दुनिया भर में 15,000 से ऊपर मौतें हुई हैं। भारत में कोरोनोवायरस मामलों की संख्या 500 के करीब है, जिसमें 498 मामले राज्यों द्वारा अब तक रिपोर्ट किए गए हैं। इस बीच, 30 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और 606 जिलों में पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की गई।

नवीनतम अपडेट के लिए हेलो उत्तराखंड न्यूज़ के से जुड़े रहिये 

Leave a Reply