एके-47 के साथ पीएचडी छात्र का फोटो हो रहा है वायरल

Please Share

जम्मू कश्मीर: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक छात्र मनन वानी के आतंकवादी बनने की खबर है। ये पीएचडी छात्र कई दिनों से गायब था। भारतीय सेना कश्मीर में लगातार आतंक के खात्मे के लिए काम कर रही है। पीएचडी रिसर्च स्कॉलर मनन वानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वानी के हाथ में एके-47 है, कहा जा रहा है कि वानी ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन ज्वाइन कर ली है। पुलिस का इस मुद्दे पर कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है और इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

पुलिस के मुताबिक इस छात्र के पिता का नाम अहमद वानी है और वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के ताकिपोरा गांव का रहने वाला है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जियोलॉजी में पीएचडी कर रहा मनन तीन दिन पहले ही घर आया था। घर पर कोई खबर नहीं दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वानी पिछले पांच साल से एएमयू में रह रहा था, वहां उसने एमफिल की डिग्री भी ली। रविवार को ही वानी के परिवार की तरफ से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस मामले पर कहा है कि अभी व्यक्ति की आतंकी बनने की पुष्टि नहीं की जा सकती है। जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह फोटोशॉप भी हो सकती है। पुलिस ने कहा कि स्कॉलर 3 जनवरी से लापता है, उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली पता चल पाई है।

Leave a Reply