फिर से टली निर्भया के दोषियों की फांसी, निर्भया की मां बोली पूरा सिस्टम…

Please Share

नई दिल्ली: निर्भया के दोषियों की फांसी अब एक बार फिर से टल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक कल होने वाली फांसी पर रोक लगा दी है। ऐसा तीसरी बार हुआ है जब निर्भया के दोषियों की फांसी टाली गई है। कोर्ट ने फांसी पर रोक लगाते हुए ये बात कही, ऐसे में जब पवन कुमार गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है, फांसी नहीं दी जा सकती। फांसी टलने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने सिस्टम पर हमला बोला। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए आशा देवी  ने कहा, ‘अदालत आखिर दोषियों को फांसी देने के अपने ही आदेश का पालन करने में इतना वक्‍त क्‍यों लगा रही है. फांसी का बार-बार टलना हमारे सिस्‍टम की नाकामी को दिखाता है. हमारा पूरा सिस्‍टम अपराधियों को संरक्षण देता है।

Leave a Reply