Please Share
देहरादून: पैट्रोल-डीजल व रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आज भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हिरदेश के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला दहन भी किया।
वहीँ कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने इस मुद्दे पर जम कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय किशोरा, जिला अध्यक्ष परवा दून गौरव कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

