Please Share
खटीमा: उधमसिंह जिले के खटीमा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ मेलाघाट बकुलिया ग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया औऱ फिर पत्नी के शव को ठिकाने लगा दिया। इतना ही नहीं बल्कि पत्नी का शव ठिकाने लगाने के बाद आरोपित पति सरेंडर करने पुलिस थाने पहुंचा। साथ ही पुलिस को अपनी पत्नी की हत्या की बात और ठिकाने लगाने की बात भी बताई।
उसने पुलिस को बताया कि अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर से लगे वन क्षेत्र में फेंकने दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर घटना की जांच शुरु कर दी। वहीँ हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

