रानीखेत पार्क के जीर्णोद्धार के लिए सांसद निधि से 10 लाख व विधायक निधि से मिले 5 लाख

Please Share

रानीखेत: नगर के अम्बेडकर पार्क के जीर्णोद्धार हेतु छावनी परिषद की सीईओ ज्योति कपूर ने आधार ईंट रख पूजा की। इस पार्क के लिये अम्बेडकर जयन्ती पर  राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने 10 लाख रुपये तथा क्षेत्र के विधायक करन माहरा ने 5 लाख रुपये अपनी निधी से स्वीकृत किये थे। इस धन राशि से यहाँ लाईब्रेरी व शौचालय आदि का निर्माण कार्य छावनी परिषद द्वारा शुरु किया गया।