जम्मू कश्मीर: पाक की नापाक हरकत, जवाबी कार्यवाही में एक जवान शहीद

Please Share

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नियंत्रण रेखा पर वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। मंगलवार को पाक ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में भारी गोलीबारी की।

तंगधार और केरन सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमे दो पाक सैनिक मारे गए। वहीँ पाक सुंदरबनी में पाक की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान भी शहीद हो गया।