Please Share
-कृष्णपाल सिंह रावत
टिहरी: तहसील धनोल्टी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लवार्खा तिमली सैण नामे तोक के मौण खाले में आज सुबह करीब 10 बजे पहाड़ी टूटने से खाले/गदेरे में पानी भरने से झील बन गयी। पहाड़ी का मालबा लगभग 80 मीटर फैला है। झील से लगभग 50 मीटर ऊपर 2 भवनों को संभावित खतरा उत्पन्न होने पर परिवार के सदस्यों व उनके पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। जिनमे धन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह (कुल 4 सदस्य, 6 छोटे-बड़े पशु) व बचन सिंह पुत्र माधो सिंह (कुल 4 सदस्य, 5 छोटे-बड़े सदस्य) शामिल हैं। इन परिवारों के सदस्यों व पशुओं को गाँव मे ही दोजेंद्र सिंह पुत्र खेम सिंह के यहां सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया है।
गदेरे में बनी झील से वर्तमान में ओवर फ्लो/पानी की निकासी हो रही है। मौके पर राजस्व उप निरीक्षक लवार्खा एवं पुलिस चौकी कुमाल्डा के कार्मिक उपस्थित हुए थे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है तथा प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतर्कता अपनाई जा रही है।
