निर्माणाधीन इमारत गिरने से 1 की मौत, 8 घायल

Please Share

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के गोरेगांव में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां गोरेगांव स्थित आजाद मैदान में निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। घटना गोरेगांव के आजाद मैदान की है। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ  की टीम मौके पर पहुंच गई है, जिसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम चल रहा है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार घायलों को सिद्धार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि घटना किस वजह से हुई है।