Please Share
पिथौरागढ़: जनपद के बडोली गांव से होकर जाने वाले एनएच और इस सड़क पर पड़ रही ग्रामीणों की जमीन और मकान को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रैट में प्रर्दशन किया। ग्रामीणों का कहना है कि, एनएच जिस स्थान से सड़क ले जाना चाह रहा है, उसके लिए सभी ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि, एनएच के अलाइमैण्ट में लोगों के मकान आ रहे हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि, लोगों की निजी जमीन से सड़क को न ले जाया जाये। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि, सड़क को वन भूमी से ले जाए। जिससे सभी ग्रामीणों के मकान सुरक्षित रह सकें।
