Please Share
नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नीट 2020 की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन जारी है। करीब सभी बोर्ड ने अपनी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं को भी टाल दिया गया है। नीट 2020 परीक्षा से पहले जेईई मेन को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन नीट 2020 को लेकर स्थिति साफ नहीं थी।
आज इसको लेकर भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (मानव संसाधन विकास, भारत सरकार) डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट में लिखा है “चूंकि माता-पिता और छात्रों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों की यात्रा करनी होती है, इसलिए मैंने मई के अंतिम सप्ताह तक NEET (UG) 2020 और JEE (मुख्य) को स्थगित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को निर्देश दिया है।”



