Please Share
Dehradun: (Nanda Ki Chowki Bridge) देहरादून के नंदा की चौकी स्थित नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड मंगलवार सुबह भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि, दिनभर चले मरम्मत कार्य के बाद एप्रोच रोड को दुरुस्त कर यातायात बहाल कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार अब मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू हो गई है।
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया है कि नंदा की चौकी का नवनिर्मित पुल पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड के नीचे से मलबा बह जाने के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। पुल की मुख्य संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया। लगातार चले कार्य के बाद एप्रोच रोड को दुरुस्त कर यातायात के लिए खोल दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को राहत मिली।
पीडब्ल्यूडी सचिव ने बताया कि विभाग के मुख्य अभियंता को मौके पर भेजकर घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी या ठेकेदार की लापरवाही अथवा निर्माण मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (Nanda Ki Chowki Bridge)
Amarnath Yatra Bus Major Accident 2026: गंदरबल में बस खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
