Please Share
रुद्रपुर: नैनीताल लोकसभा सीट से आज कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत व भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने नामांकन किया। इस दौरान प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।
इस दौरान दोनों ही प्रत्याशियों की रैली में भारी भीड़ उमड़ी। ऐसे में दोनों दलों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं। वहीँ नामांकन के बाद प्रत्याशी सीधे अपनी सभा को संबोधित करने पहुंचे।
