नाबालिग से काम करवाने के बहाने बाबा ने किया कुकर्म, गिरफ्तार

Please Share

देहरादून:ऋषिकेश कोतवाली में एक महिला ने ऋषिकेश के सोमेश्वर में रहने वाले एक बाबा के ऊपर आरोप लगाया था। बतायाबजा रहा है कि बाबा ने नाबालिग युवक के साथ पुताई कराने के बहाने कुकर्म किया था। पुलिस ने  कुकर्मी बाबा को गिरफ्तार  जेल भेज दिया है।

बता दें कि बाबा अनिल मौर्य पर महिला ने अपने बेटे के साथ कुकर्म करने का लगाया था आरोप। शिकायतकर्ता की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश में धारा 377 आईपीसी व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3 व 4 के अंतर्गत मुकदमा हुआ पंजीकृत। पुलिस जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद तुरंत इस कुकर्मी बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।आरोपी बाबा को न्यायालय के समक्ष पेश कर  जेल भेजा गया है।