Please Share
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के निकट बरसाती नाले से मलबा आने से मार्ग कई घंटे तक बंद रहा। मार्ग बंद होने से दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे मसूरी आने वाले सैलानी, स्थानीय लोग घंटो ट्रेफिक मे फंसे रहे। दून मार्ग में कई जगह मलबा आने से यातायात बाधित रहा।
