मसूरी में बर्फबारी का दौर फिर से शुरू, पर्यटक ले रहे लुफ्त, व्यवसायियों के खिले चेहरे

Please Share

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। बर्फबारी से मसूरी घूमने आए पर्यटक एक बार फिर बर्फबारी का जमकर लुफ्त ले रहे हैं। दिल्ली से आए पर्यटकों का कहना है कि मसूरी आकर ऐसा लग रहा है कि जैसे जन्नत में पहुंच गए। उन्होंने कहा बर्फवारी होते पहली बार देखी है और हम यहां पर बर्फवारी का भरपूर आनंद ले रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर बर्फबारी से मसूरी के व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए।